इस करेक्शन में ज्यादा गिरावट वाले क्वालिटी शेयरों में मौके तलाशें -नेपियन कैपिटल के गौतम त्रिवेदी

गौतम की राय है कि पहले की तुलना में अब ज्यादा खरीदारी के मौके हैं। प्राइवेट बैंक में खरीदारी का मौका दिख रहा है। ज्यादा गिरावट के बाद कई शेयरों के वैल्युएशन अच्छे हुए हैं

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 12:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौतम त्रिवेदी की राय है कि बाजार में काफी ज्यादा तेजी आ चुकी थी। जनवरी से ही मार्केट में करेक्शन का इंतजार था। चीन की वजह से FIIs की बिकवाली बढ़ी है। लेकिन बाजार में रिटेल का पैसा आता रहेगा

मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे Nepean Capital के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर गौतम त्रिवेदी। गौतम त्रिवेदी भारतीय और एशियाई फाइनेंशियल इंडस्ट्री में 26 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। रिलायंस कैपिटल मार्केट्स, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, DSP मेरिल लिंच और CLSA एशिया जैसी संस्थाओं के साथ भी इन्होंने काम किया है। गौतम रिलायंस इंडस्ट्रीज की M&A टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। ये रेलिगेयर कैपिटल मार्केट्स के CEO भी रह चुके हैं। आइये इनसे जानते है कि मौजूदा बाजार को लेकर उनकी क्या रणनीति है।

गिरावट में खरीदारी के मौके बढ़े

गौतम त्रिवेदी की राय है कि बाजार में काफी ज्यादा तेजी आ चुकी थी। जनवरी से ही मार्केट में करेक्शन का इंतजार था। चीन की वजह से FIIs की बिकवाली बढ़ी है। लेकिन बाजार में रिटेल का पैसा आता रहेगा। चीन में राहत पैकेज की घोषणा से और गिरावट बढ़ी है। अक्टूबर में 1.10 लाख करोड़ की FIIs की बिकवाली आई है। गौतम का मानना है कि गिरावट में खरीदारी के मौके बढ़ रहे हैं। इस समय कई अच्छे शेयर सही वैल्यूएशन पर मिल रहे हैं।


Trading Plan: क्या निफ्टी 50 इंडेक्स 24000 के आसपास टिक पाएगा, बैंक निफ्टी 51000 का स्तर बचा पाएगा?

प्राइवेट बैंकों में खरीदारी का मौका

गौतम की राय है कि पहले की तुलना में अब ज्यादा खरीदारी के मौके हैं। प्राइवेट बैंक में खरीदारी का मौका दिख रहा है। ज्यादा गिरावट के बाद कई शेयरों के वैल्युएशन अच्छे हुए हैं। ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में मौके ढूंढ़ने चाहिए। देश में प्राइवेट कैपेक्स कमजोर। आगे भी इसमें बढ़त की ज्यादा गुंजाइश नहीं है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।