Get App

इस सीरीज में निफ्टी दिखा सकता है 26277 -26500 तक का लेवल, सरकारी बैंक करेंगे आउटपरफ़ॉर्म- राहुल शर्मा

राहुल शर्मा का कहना है कि बीते हफ्ते के मूव के बाद बाजार साफ संकेत दे रहा है कि निफ्टी में पिछले 5-6 हफ्तों का जो कंसोलिडेशन था वह पूरा हुआ है और अब निफ्टी नया लाइफ टाइम हाई के तरह मूव करेंगा। बाजार पर छोटी अवधि के लिए बुलिश नजरिया बना हुआ है। निफ्टी के लिए 25000 और 25135 पर अहम सपोर्ट बना हुआ है। निफ्टी में 26277 और 26500 पर अहम रजिस्टेंस बना हुआ है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 12:28 PM
इस सीरीज में निफ्टी दिखा सकता है 26277 -26500 तक का लेवल, सरकारी बैंक करेंगे आउटपरफ़ॉर्म-  राहुल शर्मा
राहुल शर्मा ने अपनी पसंदीदा लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि इस शेयर में मल्टीमंथ ब्रेकआउट देखने को मिला है।

मार्केट टेक्निकल्स नजरिए के साथ बाजार पर बात करते हुए JM Financial Services के डायरेक्टर और Head of Research राहुल शर्मा का कहना है कि बीते हफ्ते के मूव के बाद बाजार साफ संकेत दे रहा है कि निफ्टी में पिछले 5-6 हफ्तों का जो कंसोलिडेशन था वह पूरा हुआ है और अब निफ्टी नया लाइफ टाइम हाई के तरह मूव करेंगा। बाजार पर छोटी अवधि के लिए बुलिश नजरिया बना हुआ है। निफ्टी के लिए 25000 और 25135 पर अहम सपोर्ट बना हुआ है। निफ्टी में 26277 और 26500 पर अहम रजिस्टेंस बना हुआ है। इस सीरीज में निफ्टी 26277 -26500 तक के स्तर दिखा सकता है। लिहाजा निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार में पीएसयू बैंक और मिडकैप कैटेगरी में मोमेंटम आता दिखेगा। जैसे निफ्टी थोड़ा और कुलिंगऑफ दिखाता है तो स्मॉलकैप और मिडकैप में हमने जो रैली मिस की है वहां पर एक्शन आता दिख सकता है। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप पर ओवरवेट नजरिया बना हुआ है।

सरकारी बैंक में इन शेयरों पर लगाए दांव

पीएसयू बैंक इंडेक्स में जोरदार रैली की उम्मीद है। पीएसयू बैंक आउटपरफॉर्म करते दिख सकते है। इसमें से दिग्गज एसबीआई में दांव लगाया जा सकता है। एसबीआई में 800-850 रुपये तक का स्तर पोजिशनल बेसिस पर दिखा सकता है। एसबीआई में 785 रुपये का टारगेट लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें