सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Sharekhan के जतिन गेडिया, Yes सिक्योरिटिज के अमित त्रिवेदी और मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 12% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.01% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर राजन शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 0.6% का निगेटिव रिटर्न दिया।
