सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (Qualified Institutional Placement (QIP) इश्यू को बंद कर दिया है। इस इश्यू के जरिए उसने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP के लिए बोर्ड ने 6 जून को अपनी बैठक में संस्थागत खरीदारों (institutional buyers) को 35.1 करोड़ शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। शेयरों को 28.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर आवंटित किया गया। जो कि 29.94 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4.94 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है। इसे 1 जून को QIP लॉन्च के समय निर्धारित किया गया था।
पांच संस्थागत खरीदारों को Bank of Maharashtra में 5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी आवंटित की गई। सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India(LIC) कंपनी ने इस इश्यू के सबसे बड़ा हिस्से पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जीवन-बीमाकर्ता को 8.34 करोड़ शेयर या कुल अप्रूव्ड इश्यू साइज का 23.77 प्रतिशत हिस्सा आवंटित किया गया।
इसके बाद आदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya Birla Sun Life) कंपनी रही। इसने 4.50 करोड़ शेयर या कुल QIP का 12.84 प्रतिशत हासिल किया। अन्य प्रमुख संस्थागत खरीदारों में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी (Bajaj Allianz General Insurance Company), राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज (Rajasthan Global Securities) और Societe Generale शामिल हैं।
सरकार के स्वामित्व वाले बैंक के शेयरों ने भी फंड जुटाने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। बैंक के शेयर सुबह 09.32 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 30.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)