Get App

बाजार में वोलैटिलिटी बीच एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम

Trent के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5117 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Trent के शेयर में 5260 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5050 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 5:54 PM
बाजार में वोलैटिलिटी बीच एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम
Castrol India पर मिडकैप सेगमेंट से Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 214 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन को बाजार में वोलैटिलिटी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एनएचपीसी, बीएसई, गोदरेज कंज्यूमर और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि बैंक ऑफ इंडिया, आईजीएल, एसजेवीएन, सीईएससी और एबीबी इंडिया में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ नायका, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, लॉरस लैब्स और साएंट के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं एबोट, कॉनकोर, वोडाफोन आइडिया और आरबीएल बैंक के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीमेंस, ट्रेंट, पेट्रोनेट एलएनजी और कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Siemens

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Siemens के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 5100 के स्ट्राइक वाली कॉल 69.15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 100 से 130 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 45 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Trent Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Trent के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5050 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5117 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें