सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check पेश किया जाता है। जिसमें सुमित मेहरोत्रा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Room Check-
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सुमित ने कहा कि ब्रोकर्स के मुताबिक आगे IT शेयर दौड़ सकते हैं। ये आईटी सेक्टर की लीडर कंपनी है इसलिए ये स्टॉक सबसे ज्यादा दौड़ सकता है। वहीं Infosys के बाद अब TCS के चलने की बारी है।
दूसरे लार्ज कैप के रूप में डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी जा रही हैं। उनका कहना है कि टैरिफ बढ़ने की खबर बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है। इसके बाद आगे अच्छे tenancy realisation संभव हैं। शेयर इसके आगे भी 5-10 प्रतिशत चल सकता है।
आज मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम्स में डीलर्स सेंचुरी प्लाई में खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर आगे चल सकता है। वहीं MDF डिविजन से अच्छी ग्रोथ मिल रही है। कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक आगे भी MDF की मांग जोरदार रहेगी लिहाजा इस स्टॉक में तेजी आ सकती है।