Prestige Estates Share Price: रियल एस्टेट फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Real estate firm Prestige Estates Projects Ltd) ने मंगलवार 25 फरवरी को बताया कि आयकर विभाग (Income Tax Department) 25 फरवरी, 2025 से उसके पंजीकृत कार्यालय और शाखा कार्यालयों में तलाशी अभियान चला रहा है। प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स ने एक नियामक फाइलिंग में कहा " हम इसके द्वारा सूचित करते हैं कि आयकर विभाग 25 फरवरी, 2025 से कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और अन्य शाखा कार्यालयों में तलाशी ले रहा है। कंपनी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है, उन्हें सभी आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध करा रही है। "
