Nifty Target: ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज ने निफ्टी-50 इंडेक्स के अगले एक साल में 27,000 तक जाने का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने इसके पीछे कई टेक्निकल इंडिकेटर्स का हवाला दिया है, जो हालिया गिरावट के बाद इंडेक्स में बेस फॉर्मेशन बनाने का संकेत दे रहे हैं। इनक्रीड की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज 5 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 प्रतिशत चढ़कर 73,730.23 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 10 दिनों की गिरावट को तोड़ते हुए 254.65 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 22,337.30 पर कारोबार का अंत किया। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 1.41 फीसदी उछलकर 22,394.90 तक पहुंच गया था।
