Get App

India-EU समझौते से किन शेयरों की चमकेगी किस्मत? इन 3 थीम में एक्सपर्ट्स को दिख रहा बड़ा मौका

India-EU trade deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच आज 27 जनवरी को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” के रूप में देखा जा सकता है, जो शेयर बाजार में लंबे समय से चली आ रही सुस्ती को तोड़ने में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद के चलते आज टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 2:40 PM
India-EU समझौते से किन शेयरों की चमकेगी किस्मत? इन 3 थीम में एक्सपर्ट्स को दिख रहा बड़ा मौका
India-EU trade deal: भारत का यूरोपीय यूनियन (EU) को फार्मा फॉर्मुलेशन का एक्सपोर्ट 2.95 अरब डॉलर है

India-EU trade deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच आज 27 जनवरी को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” के रूप में देखा जा सकता है, जो शेयर बाजार में लंबे समय से चली आ रही सुस्ती को तोड़ने में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद के चलते आज टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

फिलहाल भारत के कुल एक्सपोर्ट में यूरोपीय यूनियन की हिस्सेदारी करीब 17% है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल के मुताबिक, यह द्विपक्षीय समझौता भारत से यूरोपीय यूनियन को एक्सपोर्ट को लगभग 50 अरब डॉलर तक बढ़ा सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि इंपोर्ट में बेहतर एफिशियंसी और विदेशी निवेश (FDI) में बढ़ोतरी से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और नई तकनीक का आदान-प्रदान आसान होगा। साथ ही, अगर नियमों में ज्यादा स्पष्टता और स्थिरता आती है, तो आईटी सर्विसेज के एक्सपोर्ट को भी फायदा मिल सकता है।यूरोपीय यूनियन की पहले से ही भारत के कुल आईटी सर्विसेज एक्सपोर्ट में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी है।

कौन से सेक्टर सबसे ज्यादा फायदे में?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें