Share Market Rally: जियोपॉलिटिकल टेंशन की नरमी, कच्चे तेल की फिसलन और एशियाई बाजारों में रौनक के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक लौटी। एक कारोबारी दिन पहले की आधे फीसदी से अधिक गिरावट से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी ने आज रिकवरी की काफी कोशिश की। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।
