दुनिया के टेक्सटाइल्स बाजार में कभी इंडिया की धाक थी। बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिरता के बाद फिर से टेक्सटाइल्स के ग्लोबल मार्केट में इंडिया के सबसे ताकतवर बनने को लेकर चर्चा बढ़ गई है। सवाल है कि क्या इंडिया इस मार्केट में फिर से अपनी लीडरशिप पॉजिशन हासिल कर सकेगा? इंडिया के लिए बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं, लेकिन इसके लिए इसे कई चुनौतियों से पार पाना होगा।
