जूलियस बेयर (Julius Baer) के प्रबंध निदेशक (managing director) मार्क मैथ्यूज (Mark Matthews) ने कहा कि भारत सिर्फ 6 महीने के लिए नहीं बल्कि 5 साल की लंबी अवधि के लिए उनके लिए 'बड़ा दांव' है और वे भारतीय बाजारों में निवेश करना जारी रखेंगे।

जूलियस बेयर (Julius Baer) के प्रबंध निदेशक (managing director) मार्क मैथ्यूज (Mark Matthews) ने कहा कि भारत सिर्फ 6 महीने के लिए नहीं बल्कि 5 साल की लंबी अवधि के लिए उनके लिए 'बड़ा दांव' है और वे भारतीय बाजारों में निवेश करना जारी रखेंगे।
CNBC-TV18 को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में मार्क मैथ्यूज ने आगे कहा कि दुनिया भर के तमाम बड़े केद्रींय बैंकों द्वारा बढ़ती महंगाई पर नकेल कसने के लिए अपनी मौद्रिक नीतियों में लाई जा रही कड़ाई के चलते ग्लोबल मार्केट लगातार दबाव में बना हुआ है। उन्होंने इस बातचीत में यह भी कहा है कि अगर सभी ग्लोबल मार्केट मंदी में आ जाते हैं तो भी पूरी दुनिया में उपलब्ध पर्याप्त रोजगार के चलते इसका प्रभाव बहुत गहरा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि अगर दुनिया में मंदी आती भी है तो यह हल्के स्तर की होगी। क्योंकि दुनिया का लेबर मार्केट अभी भी काफी मजबूत है।
दुनिया में इस समय हर एक बेरोजगार आदमी पर 1.7 जॉब उपलब्ध हैं। ऐसे में हमें अगर मंदी आती भी है तो काफी हल्की मंदी देखने को मिलेगी या फिर हो सकता है कि मंदी जैसी स्थिति ही ना पैदा हो।
क्रूड ऑयल की कीमतों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओपेक प्लस की तरफ से उत्पादन में की गई कटौती के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आई है जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ओपेक प्लस की तरफ से उत्पादन में कटौती के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो हमें हेडलाइन इनफ्लेशन में कमी आने की संभावना नजर नहीं आती क्योंकि महंगाई बढ़ने में सबसे बड़ा योगदान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का ही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।