लगातार पांच महीनों की गिरावट के बाद,मार्च में अब तक भारत के मार्केट कैप में डॉलर के लिहाज से 9.4 फीसदी की जोरदार बढ़त देखने को मिली है। यह चार सालों में देखने को मिली सबसे बड़ी मंथली बढ़त है। इस तेजी के चलते भारत को दुनिया के दस सबसे बड़े इक्विटी बाजारों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला देश बन गया है। एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केटकैप लगभग 4.8 लाख करोड़ डॉलर है, जो फरवरी के अंत में लगभग 4.39 लाख करोड़ डॉलर था। यह उछाल मई 2021 के बाद आई सबसे मजबूत बढ़त को दर्शाता है।