भारत दुनिया में इक्विटी निवेश के लिए शानदार सितारा - जैफरीज की फीयर एंड ग्रीड रिपोर्ट

Market news: जैफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024 में इक्विटी फंड में रकम जुटाई पर नजर डालें तो जनवरी से जून तक की अवधि में प्रोमोटरों ने 42 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। PE के जरिए 27 फीसदी, QIP और FPO के जरिए 18 फीसदी, IPO और REIT ने 13 फीसदी रकम जुटाई गई है

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 6:36 PM
Story continues below Advertisement
जैफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार की तेजी में प्रोमोटर्स और PE ने हिस्सेदारी घटाई है। 2/3 से ज्यादा प्रोमोटर और PE फंड्स ने बिकवाली की है

Market news: दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जैफरीज ने भारत पर रिपोर्ट निकाली है। जैफरीज के मुताबिक दुनिया में इक्विटी निवेश का कोई शानदार सितारा है तो वो भारत ही है। बाजार में अभी बुलरन चल चल रहा है या बबल जैसी स्थिति है, इसपर भी जैफरीज ने अपनी फीयर एंड ग्रीड रिपोर्ट (Greed and Fear Report) में सफाई दी है। रिपोर्ट की पूरी जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि जैफरीज भारत पर बुलिश है। उसका कहना है कि दुनिया भर के इक्विटी निवेशकों के लिए भारत चमकता सितारा है। 5 और 10 साल के नजरिए से भारत में निवेश का शानदार मौका है। कॉर्पोरेट्स का फंड जुटाना अब घरेलू और FII निवेश के बराबर है। देश में IPO बाजार में बहार है। वित्त वर्ष 2023 में 165, वित्त वर्ष 2024 में 272 और वित्त वर्ष 2025 में अब तक 137 IPO आए हैं।

जैफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024 में इक्विटी फंड में रकम जुटाई पर नजर डालें तो जनवरी से जून तक की अवधि में प्रोमोटरों ने 42 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। PE के जरिए 27 फीसदी, QIP और FPO के जरिए 18 फीसदी, IPO और REIT ने 13 फीसदी रकम जुटाई गई है।

F&O ट्रेडिंग में सावधान, पिछले तीन साल में 93% इंडिविजुअल ट्रेडर्स को घाटा, ट्रेडर्स ने गंवाए 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए


IPO में किसने बेची हिस्सेदारी?

जैफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार की तेजी में प्रोमोटर्स और PE ने हिस्सेदारी घटाई है। 2/3 से ज्यादा प्रोमोटर और PE फंड्स ने बिकवाली की है। बाजार में बुल रन या बबल? इस पर जैफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है।मिडकैप 33 गुना PE और निफ्टी 21 गुना PE पर कारोबार कर रहा है। बाजार का वैल्यूशन ऊंचा होने के बावजूद जैफरीज ने भारत का वेटेज नहीं घटाया है। जैफरीज का ये भी कहना है कि आने वाले समय में 10-12 फीसदी नॉमिनल GDP ग्रोथ संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।