Get App

INDIA JUNE HSBC PMI: जून में सर्विसेज PMI मई के 60.4 से बढ़कर 60.5 के स्तर पर रही, नये ऑर्डरों में तेजी ने भरा जोश

INDIA JUNE HSBC PMI: जून में सर्विसेज PMI मई के 60.4 से बढ़कर 60.5 के स्तर पर रही है। जून में कंपोजिट PMI 60.5 से बढ़कर 60.9 पर आ गई है। नये ऑर्डरों में तेजी और विदेशी बिक्री में बढ़त के कारण जून में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में मजबूती आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 12:19 PM
INDIA JUNE HSBC PMI: जून में सर्विसेज PMI मई के 60.4 से बढ़कर 60.5 के स्तर पर रही, नये ऑर्डरों में तेजी ने भरा जोश
वित्त वर्ष 2024 में सेवाओं का निर्यात करीब 5 फीसदी बढ़कर 341.1 बिलियन डॉलर पर रहा है। जबकि वस्तुओं का निर्यात वित्त वर्ष 2023 के स्तर से थोड़ा कम रहा है

JUNE Services PMI: 3 जुलाई को जारी एक प्राइवेट सर्वे के मुताबिक नए ऑर्डरों में बढ़त और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में होने वाली बिक्री में आई तेजी के कारण भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधि जून में 60.5 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले महीने के पांच महीने के निचले स्तर 60.2 से ज्यादा है। गौरतलब है कि एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स 2024 की शुरुआत से 60 अंक से ऊपर बना हुआ है।

बता दें कि 50 का स्तर सर्विसेज गतिविधि में विस्तार और संकुचन के विभाजक रेखा का काम करता है। यानी सर्विसेज PMI की 50 से ऊपर की रीडिंग सर्विस सेक्टर की गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है। जबकि 50 से नीचे की रीडिंग सर्विस सेक्टर की गतिविधि में संकुचन का संकेत होती है।

कंपोजिट PMI 60.5 से बढ़कर 60.9 पर आई

जून में कंपोजिट PMI 60.5 से बढ़कर 60.9 पर आ गई है। बता दें कि कम्पोजिट पीएमआई, सर्विसेज PMI और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का योग होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें