शेयर मार्केट में उथल-पुथल से कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। नौ महीने में पहली बार पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर यानी 3 लाख करोड़ डॉलर (247 लाख करोड़ रुपये) से नीचे फिसल गई है। अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग सेक्टर पर दबाव के चलते मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। जर्मनी के दायचे बैंक (Deutsche Bank) ने बैंकिंग सेक्टर की चिंता और बढ़ा दी है। भारतीय मार्केट में लिस्टेड कंपनी की बाजार पूंजी फिलहाल 2.99 लाख करोड़ डॉलर (246.22 लाख करोड़ रुपये) पर है। इस लेवल पर पहले यह 23 जून 2022 को था।
