भारतीय कंपनियों ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 2024 में अभी तक रिकॉर्ड फंड जुटाया है। QIP के माध्यम से जुटाई गई राशि पहली बार किसी कैलेंडर ईयर में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। इसकी वजह शेयर बाजार की मजबूत स्थिति और हायर वैल्यूएशन है। प्राइम डेटाबेस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार भारतीय कंपनियों ने नवंबर तक QIP के माध्यम से 1,21,321 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पिछले कैलेंडर ईयर में जुटाए गए 52350 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक है।
