India US Trade Deal: 3 फरवरी को रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी की तूफानी तेजी ने दिया संकेत

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। रेसिप्रोकल टैरिफ घटने के बाद गिफ्ट निफ्टी में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है। इससे 3 फरवरी को शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
ट्रेड डील का सबसे सीधा फायदा एक्सपोर्ट पर निर्भर कंपनियों को मिलने की उम्मीद है।

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति की खबर के बाद GIFT Nifty में जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआती चाल का संकेत देने वाला GIFT Nifty करीब 600 अंकों तक उछल गया। रात 11 बजे तक यह 2.66% यानी 668 अंकों की उछाल के साथ 25,803 अंकों पर था।

इस उछाल की बड़ी वजह अमेरिका की ओर से भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला बताया जा रहा है।

टैरिफ कट से बाजार सेंटिमेंट को बड़ी राहत


यह ट्रेड डील लंबे समय से भारतीय बाजार पर बने दबाव का एक बड़ा कारण मानी जा रही थी। कई बाजार एक्सपर्ट्स का कहना था कि जैसे ही ट्रेड डील पर तस्वीर साफ होगी, बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल सकती है। अब जब टैरिफ में कटौती का ऐलान हुआ है, तो निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है।

अमेरिका से बड़ी खरीद करेगा भारत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि इस डील के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा के प्रोडक्ट्स खरीदेगा। इसमें एनर्जी, टेक्नोलॉजी, कृषि उत्पाद, कोयला और कई अन्य सेक्टर शामिल हैं। इस बड़े कमिटमेंट को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है।

एक्सपोर्ट ओरिएंटेड स्टॉक्स पर रहेगी खास नजर

इस ट्रेड डील का सबसे सीधा फायदा एक्सपोर्ट पर निर्भर कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर टेक्सटाइल सेक्टर के शेयर मंगलवार के कारोबार में फोकस में रह सकते हैं।

गोकलदास एक्सपोर्ट्स, पर्ल ग्लोबल, KPR मिल, वेलस्पन लिविंग जैसे टेक्सटाइल स्टॉक्स में तेज हलचल की संभावना है। इसके अलावा श्रिम्प एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां भी निवेशकों की नजर में रहेंगी।

पहले ही संभल चुका है घरेलू बाजार

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को रविवार की भारी बिकवाली से उबरते हुए मजबूत वापसी की थी। निफ्टी 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि सेंसेक्स में करीब 1,000 अंकों की तेजी देखने को मिली। अब ट्रेड डील की इस खबर से मंगलवार को बाजार की शुरुआत और ज्यादा मजबूत रहने की उम्मीद की जा रही है।

India US Trade Deal: टैरिफ पर नरम पड़ा अमेरिका का रुख, ट्रंप ने टैरिफ घटाने का किया ऐलान; जानिए डिटेल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।