Get App

India US Trade Deal: 3 फरवरी को रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी की तूफानी तेजी ने दिया संकेत

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। रेसिप्रोकल टैरिफ घटने के बाद गिफ्ट निफ्टी में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है। इससे 3 फरवरी को शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:08 PM
India US Trade Deal: 3 फरवरी को रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी की तूफानी तेजी ने दिया संकेत
ट्रेड डील का सबसे सीधा फायदा एक्सपोर्ट पर निर्भर कंपनियों को मिलने की उम्मीद है।

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति की खबर के बाद GIFT Nifty में जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआती चाल का संकेत देने वाला GIFT Nifty करीब 600 अंकों तक उछल गया। रात 11 बजे तक यह 2.66% यानी 668 अंकों की उछाल के साथ 25,803 अंकों पर था।

इस उछाल की बड़ी वजह अमेरिका की ओर से भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला बताया जा रहा है।

टैरिफ कट से बाजार सेंटिमेंट को बड़ी राहत

यह ट्रेड डील लंबे समय से भारतीय बाजार पर बने दबाव का एक बड़ा कारण मानी जा रही थी। कई बाजार एक्सपर्ट्स का कहना था कि जैसे ही ट्रेड डील पर तस्वीर साफ होगी, बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल सकती है। अब जब टैरिफ में कटौती का ऐलान हुआ है, तो निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें