Get App

India-US Trade Deal: यूएस डील से इन कंपनियों के शेयर बन सकते हैं रॉकेट, क्या आपने इनवेस्ट किया है?

अमेरिका इंडिया पर 50 फीसदी की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा। 2 फरवरी को ट्रंप ने इसका ऐलान किया। इसका असर 3 फरवरी को इंडियन स्टॉक मार्केट्स पर दिखा। यूनियन बजट 2026 में एसटीटी बढ़ने से लहूलुलान इंडियन मार्केट्स में रौनक लौट आई

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 4:52 PM
India-US Trade Deal: यूएस डील से इन कंपनियों के शेयर बन सकते हैं रॉकेट, क्या आपने इनवेस्ट किया है?
LT Foods का शेयर 3 फरवरी को 14.18 फीसदी उछलकर 411.50 रुपये पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया पर टैरिफ घटा दिया है। अब अमेरिका इंडिया पर 50 फीसदी की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा। 2 फरवरी को ट्रंप ने इसका ऐलान किया। इसका असर 3 फरवरी को इंडियन स्टॉक मार्केट्स पर दिखा। यूनियन बजट 2026 में एसटीटी बढ़ने से लहूलुलान इंडियन मार्केट्स में रौनक लौट आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी ने भारत के साथ ट्रेड डील का भी ऐलान कर दिया है। इससे कुछ खास सेक्टर और कंपनियों के शेयर रफ्तार पकड़ सकते हैं।

टेक्सटाइल्स एंड अपैरल

अमेरिका के साथ ट्रेड डील का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल्स और अपैरल कंपनियों को होगा। भारत से टेक्सटाइल्स और अपैरल के कुल निर्यात में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। रेमेंड लाइफस्टाइल के गारमेंट रेवेन्यू में अमेरिकी की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है। इसके अलावा Indo Count, Welspun Living और Gokaldas के एक्सपोर्ट में अमेरिकी मार्केट की बड़ी हिस्सेदारी है। केपीआर मिल और एसपी अपैरल्स को भी फायदा होगा। इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी दिख सकती है। रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर 3 फरवरी को 3.08 फीसदी बढ़कर 1,016 रुपये पर पहुंच गया। बीते छह महीनों में यह करीब 15 फीसदी टूटा है।

फूड और एग्रीकल्चर

फूड और एग्रीकल्चर कंपनियों के शेयरों में भी तेजी दिख सकती है। एलटी फूड्स के रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की 41 फीसदी हिस्सेदारी है। LT Foods का शेयर 3 फरवरी को 14.18 फीसदी उछलकर 411.50 रुपये पर बंद हुआ। यूएस टैरिफ की वजह से यह शेयर काफी गिरा था। बीते छह महीनों में यह 15.29 फीसदी टूटा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें