Get App

21 वीं सदी में भारत बनेगा सुपर पावर: मुकेश अंबानी

अंबानी का कहना है कि 21 वीं सदी में चौथी औद्योगिक क्रांति का समय आ गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2017 पर 4:33 PM
21 वीं सदी में भारत बनेगा सुपर पावर: मुकेश अंबानी

India today is great, tomorrow it will be fantastic ये कहना है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी क्रांति के जरिए 21 वीं सदी में सुपर पावर बनने को तैयार है। अंबानी का कहना है कि भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन वो दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब हम दुनिया तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे।

अंबानी का कहना  है कि 21 वीं सदी में चौथी औद्योगिक क्रांति का समय आ गया है जिसमें डिजिटल और बायोलॉजिकल साइंस के जरिए भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें