बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 320 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी 25,052 के स्तर पर नजर आ रहा है। Tata Steel, JSW Steel, Bharti Airtel टॉप गेनर हैं। वहीं Nestle India, M&M, ICICI Bank टॉप लूजर रहा। इस बीच निफ्टी मेटल टॉप सेक्टर बनकर उभरा है और इसमें 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.3 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त दिखा रहा। निफ्टी आईटी, ऑयल एंड गैस और निफ्टी बैंक 0.9%, 0.6% और 0.5% की बढ़त दिखा रहा हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को इंडिया मार्ट और INFO EDGE का शेयर पसंद आ रहा है।
