Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Apollo Tyres का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

निफ्टी में 20700, 20800 और 21000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 20800, 20700 और 20500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46900, 47000 और 47200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 47000, 46900 और 46800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
Apollo Tyres पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी तेजी में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स करीब 324 अंक ऊपर और निफ्टी करीब 114 अंक नीचे दिखाई दिया। मिडकैप में बिड़ला कॉर्पोरेशन, सोनाटा सॉफ्टवेयर, सीईएससी, अदाणी एंटरप्राइजेज, एसआरएफ के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, इंफोसिस, डिवीज लैब और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में अंबुजा सीमेंट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एमएंडएम, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20700, 20800 और 21000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20800, 20700 और 20500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46900, 47000 और 47200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47000, 46900 और 46800 के स्तर पर नजर आये।


    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Indian Hotels Future : बेचें - 433 रुपये, टारगेट - 418/405 रुपये, स्टॉपलॉस - 440 रुपये

    MCX Future : खरीदें - 3184 रुपये, टारगेट - 3200/3250 रुपये, स्टॉपलॉस - 3100 रुपये

    Reliance Future : खरीदें - 2438 रुपये, टारगेट - 2480/2520 रुपये, स्टॉपलॉस - 2400 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Tyres

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Apollo Tyres पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Apollo Tyres की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 11.55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15/19 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।