Get App

IT Stocks Shine: ₹85000 करोड़ बढ़ी Infosys, HCL और TCS की वैल्यू; बड़ी AI कंपनियों की इस अपील ने भरा जोश

IT Stocks Shine: दुनिया की बड़ी एआई कंपनियों की एक अपील ने अमेरिका से लेकर भारतीय मार्केट में आईटी कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ा दी। भारतीय मार्केट में बात करें तो आज मार्केट खुलने के कुछ ही मिनटों में इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹85 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 1:20 PM
IT Stocks Shine: ₹85000 करोड़ बढ़ी Infosys, HCL और TCS की वैल्यू; बड़ी AI कंपनियों की इस अपील ने भरा जोश
IT Stocks Shine: कई बड़ी एआई कंपनियों के मालिकों ने एआई के रेस की रफ्तार थोड़ा कम करने की बात कही। इससे निवेशकों में यह उम्मीद जगी कि एआई का ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर और आउटसोर्सिंग बिजनेस पर असर आने में अभी अधिक समय लग सकता है।

IT Stocks Shine: आईटी शेयरों के दम पर आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दिखी थी। इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS) और एचसीएलटेक (HCLTech) के दम पर आईटी सेक्टर में शानदार रौनक आई। आज 15 सितंबर को कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट में निफ्टी आईटी की कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹1.2 लाख करोड़ बढ़ गया, जिसमें से ₹85 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा तो सिर्फ इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक में मिलाकर हुआ।

क्यों चमके आईटी स्टॉक्स?

कई बड़ी एआई कंपनियों के मालिकों ने एआई के रेस की रफ्तार थोड़ा कम करने की बात कही। इससे निवेशकों में यह उम्मीद जगी कि एआई का ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर और आउटसोर्सिंग बिजनेस पर असर आने में अभी अधिक समय लग सकता है। इसका असर अमेरिकी शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सोमवार को अमेरिकी मार्केट में इंफोसिस एडीआर 4.8% और विप्रो एडीआर 5.5% चढ़ गया तो अमेरिका में काम करने वाली सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनियों कॉग्निजेंट, एसेंचर और सर्विसनाऊ के शेयरों में भी सोमवार को करीब 6% से 7% तक की तेजी आई।

क्या कहना है एआई कंपनियों के मालिकों का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें