Dividend Stocks: इंडियन ऑयल की एक सब्सिडियरी चेन्नई पेट्रोलियम के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट एकदम करीब आ गई है। इसके चलते शानदार खरीदारी पर शेयर 17 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन शेयर अब भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। आज बीएसई पर इसके शेयर 11.65 फीसदी की बढ़त के साथ 1213.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 17.25 फीसदी के उछाल के साथ 1274.00 रुपये के भाव पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
Chennai Petro के डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट?
चेन्नई पेट्रो ने अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 55 रुपये के तगड़े फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। उसके पिछले वर्ष 2023 के लिए कंपनी ने 27 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था यानी कि इस बार डिविडेंड लगभग डबल है। इसी वजह से शेयरों पर निवेशक टूट पड़े। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई फिक्स किया गया है। कंपनी 819 करोड़ रुपये का डिविडेंड बांट रही है जो वित्त वर्ष 2024 में इसके 2711 करोड़ रुपये के प्रॉफिट का करीब 30 फीसदी है।
ब्रोकरेज का क्या है रुझान?
आमतौर पर ब्रेकआउट वाले शेयरों में निवेशक पैसे डालते हैं। हालांकि ट्रेडबुल सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर के मुताबिक ऐसा भी हो सकता है कि ब्रेकआउट फेल हो जाए। अगर ऐसा होता है तो निवेशक की पूंजी डूबने का डर रहता है। चेन्नई पेट्रो में पहले भी ऐसा हो चुका है तो मौजूदा तेजी का फायदा उठाने की बजाय अभी थोड़ा इंतजार करना सही है। उनका कहना है कि अभी निवेश की बजाय थोड़ी गिरावट का इंतजार करें और 1110 रुपये के भाव पर खरीदारी करें। 960 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस रखें और 1355 रुपये का टारगेट रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।