इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) के शेयरों में 25 फरवरी को दिन में 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। BSE पर शेयर 104.40 रुपये के लो तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। बाद में शेयर 104.55 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल केंद्र सरकार IRFC में 4 प्रतिशत तक हिस्सेदारी को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। OFS 25 फरवरी से संस्थागत निवेशकों के लिए खुल गया है।
