Jio Financial Listing: ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत, 325-350 रुपये के बीच हो सकती है जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग

Jio Financial Listing:सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि रिलायंस ग्रुप और जियो ग्रुप की फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस से जियो फाइनेंशियल को एक बहुत बड़ा बिगेनर एडवांटेज मिलेगा। कंपनी के परफॉर्मेंस पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ेगा। ग्रे मार्केट में चल रहे भाव के मुताबिक 2 लाख करोड़ से ज्यादा के मार्केट कैप पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेस की लिस्टिंग हो सकती है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 9:40 PM
Story continues below Advertisement
JIO FINANCIAL में प्रोमोटर की 45.80 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस कंपनी में घरेलू निवेशक की हिस्सेदारी 16.33 प्रतिशत तक रहेगी

Jio Financial Services Listing: जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग का बाजार को बेसब्री से इंतजार था। कंपनी द्वारा लिस्टिंग की तारीख का ऐलान किये जाने के साथ ही इंतजार खत्म हो गया। कंपनी ने कहा कि सोमवार 21 अगस्त को इसकी लिस्टिंग होगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस ये कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliacne Industries (RIL) से डीमर्जर होकर बनी है। शेयर धारकों को RIL के 1 शेयर के बदले JFSL का 1 शेयर मिला है। वहीं इसके स्पेशल सेशन में Jio Financial Services (JFSL) के 1 शेयर की कीमत 261.85 रुपये के आस-पास निकली है। जबकि ग्रे मार्केट में कोट किया जा रहा है कि कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग 325-350 रुपये के बीच हो सकती है।

2 लाख करोड़ से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ हो सकती है Jio Financial की लिस्टिंग

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रिलायंस ग्रुप और जियो ग्रुप की जो फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस है उससे जियो फाइनेंशियल को एक बहुत बड़ा शुरुआती एडवांटेज मिलेगा। कंपनी के परफॉर्मेंस को भी इसका एडवांटेज मिलेगा। ग्रे मार्केट में जो दाम कोट हो रहे हैं उसके हिसाब से 2 लाख करोड़ से ज्यादा के मार्केट कैप पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेस की लिस्टिंग हो सकती है। इस लिहाज से जियो फाइनेंशियल सर्विसेस की प्रति शेयर लिस्टिंग 325-350 रुपये के बीच होने की संभावना है।


Jio Financial और ब्लैकरॉक दोनों मिलकर 15 करोड़ डॉलर का करेंगी निवेश

यतिन मोता ने जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग से संबंधित अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि निवेशकों के खाते में JFSL के शेयर आए है। 30 जून तक RIL के 35.06 लाख निवेशक रहे हैं। कंपनी डिजिटली वित्तीय सेवा देगी। JFSL ने ब्लैकरॉक के साथ करार किया है। कंपनी ने भारत में MF कारोबार के लिए करार किया। दोनों कंपनियां शुरुआत में 15 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

Jio Share Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा ऐलान, 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर

JIO FINANCIAL में कैसे होगा हिस्सेदारी का आवंटन

जियो फाइनेंशियल में हिस्सेदारी की बात करें तो इसमें प्रमोटर की 45.80 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। जबकि इस कंपनी में घरेलू निवेशक की हिस्सेदारी 16.33 प्रतिशत तक होगी। वहीं विदेशी निवेशक की इसमें अच्छी खासी हिस्सेदारी होगी। विदेशी निवेशकों की 26.44 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। जबकि पब्लिक की कंपनी में 11.43 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।