Get App

Indigo Block Deal: इंडिगो में 91 लाख शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील, धड़ाम हुए स्टॉक्स

Indigo Block Deal: इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में गुरुवार को 91 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हुई। इससे स्टॉक में बड़ी गिरावट आई। जानिए इस ब्लॉक की पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 6:22 PM
Indigo Block Deal: इंडिगो में 91 लाख शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील, धड़ाम हुए स्टॉक्स
इंडिगो के शेयर गुरुवार को 5.22% की गिरावट के साथ ₹5,734.00 पर बंद हुए।

Indigo Block Deal: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी- इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड में गुरुवार को बड़ी ब्लॉक डील हुई। इससे कंपनी के स्टॉक 5% तक गिर गए।

बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री

इंडिगो में मार्केट खुलते ही 2.35% इक्विटी के बराबर 91 लाख शेयर बेचे गए। ये शेयर औसतन ₹5,838 प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड हुए, जिससे कुल डील का मूल्य ₹5,135.5 करोड़ तक पहुंच गया।

पहले यह डील 3.1% हिस्सेदारी यानी ₹7,027 करोड़ की बताई जा रही थी। लेकिन, ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, असल में 2.2% इक्विटी का सौदा हुआ। यानी डील का आकार छोटा किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें