Get App

IndiGo को मिला ₹1.27 करोड़ के जुर्माने का नोटिस, GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है मामला

IndiGo Share Price: कंपनी का मानना ​​है कि अधिकारियों द्वारा पास किया गया यह आदेश गलत है और उसका पक्ष मजबूत है। इंडिगो ने यह भी कहा कि उसके फाइनेंशियल्स पर इस आदेश का कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन वह सही अथॉरिटी के सामने इसका विरोध करेगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 1:32 PM
IndiGo को मिला ₹1.27 करोड़ के जुर्माने का नोटिस, GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है मामला
इस नोटिस के बाद सोमवार को IndiGo के शेयरों पर नजर रहेगी।

विमानन कंपनी IndiGo पर GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित 1.27 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश को चुनौती देगी। BSE को दी गई जानकारी में, एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि उसे मुंबई के बांद्रा स्थित ऑफिस ऑफ द जॉइंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील) ने GST इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से मना कर दिया है। साथ ही ब्याज और जुर्माने की डिमांड की गई है।

कंपनी का मानना ​​है कि अधिकारियों द्वारा पास किया गया यह आदेश गलत है और उसका पक्ष मजबूत है। कंपनी पर कुल 1,27,41,663 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 तक की अवधि के लिए है। इंडिगो ने यह भी कहा कि उसके फाइनेंशियल्स पर इस आदेश का कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन वह सही अथॉरिटी के सामने इसका विरोध करेगी।

सोमवार को IndiGo शेयर पर रहेगी नजर

इस नोटिस के बाद सोमवार को IndiGo के शेयरों पर नजर रहेगी। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4929.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 3 महीनों में 16 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,225.05 रुपये और एडजस्टेड लो 4,161 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें