इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान; रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी

IRB Infrastructure Developers Dividend: शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 43.97 रुपये है। फेस वैल्यू 1 रुपये है। दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 96.5 प्रतिशत कम हो गया। खर्च घटकर 1574.55 करोड़ रुपये के रहे

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
IRB Infrastructure Developers डिविडेंड का पेमेंट 14 मार्च को या उससे पहले कर देगी।

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयरों की घोषणा की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि वह वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.07 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट 14 मार्च को या उससे पहले कर दिया जाएगा। बोनस इश्यू की बात करें तो कंपनी के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

IRB Infrastructure Developers शेयर एक साल में 11 प्रतिशत लुढ़का


IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 43.97 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 26500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 11 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 54.38 रुपये और एडजस्टेड लो 38.57 रुपये है। नवंबर 2025 में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 52 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। रेटिंग 'बाय' रखी थी। कंपनी फरवरी 2008 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 96 प्रतिशत गिरा

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 96.5 प्रतिशत कम होकर 210.79 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 6026.10 करोड़ रुपये था। हालांकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स बिफोर एक्सेप्शनल आइटम 14 प्रतिशत बढ़कर 253 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 222 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 7.6 प्रतिशत गिरकर 1871.16 करोड़ रुपये रह गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2025.44 करोड़ रुपये था। खर्च घटकर 1574.55 करोड़ रुपये के रहे। दिसंबर 2024 तिमाही में खर्च 1767.68 करोड़ रुपये के थे।

16 फरवरी को 6 कंपनियों का लॉक-इन होगा खत्म, फ्री हो जाएंगे ₹3653 करोड़ के शेयर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।