ढहते मार्केट में Indigo के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

IndiGo Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म इंडिगो के शेयरों को लेकर काफी पॉजिटिव है और खरीदारी की रेटिंग को कायम रखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। आज यह शेयर ढहते मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में यह दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुआ है। जानिए ब्रोकरेज फर्म इस शेयर को लेकर इतना पॉजिटिव क्यों है और अब टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
Indigo के शेयर पिछले साल 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 1810.45 रुपये पर थे। इसके बाद एक ही साल में यह 84 फीसदी से अधिक उछलकर आज 19 मार्च 2024 को 3339 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IndiGo Share Price: दिग्गज एविएशन कंपनी इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर आज ढहते मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज इंट्रा-डे में एक भी बार ग्रीन जोन में नहीं आया और दिन के आखिरी में ये 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडिगो की बात करें तो यह भी BSE पर 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 3230.05 रुपये पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 3339 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

    एक साल में 84% उछला Indigo का शेयर

    इंडिगो के शेयर पिछले साल 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 1810.45 रुपये पर थे। इसके बाद एक ही साल में यह 84 फीसदी से अधिक उछलकर आज 19 मार्च 2024 को 3339 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। मुनाफावसूली के चलते यह लेवल कायम नहीं रह सका और इस लेवल से फिलहाल यह 3.26 फीसदी डाउनसाइड है।


    अब आगे क्या है रुझान

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज इस शेयर को लेकर काफी पॉजिटिव है और खरीदारी की रेटिंग को कायम रखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4200 रुपये पर फिक्स कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक घरेलू मार्केट में वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2030 के बीच एयरक्राफ्ट कैसेपिटी 11 फीसदी और सीट कैपेसिटी इससे कुछ अधिक CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ सकती है। इसके अलावा नए एयरपोर्ट खुल रहे हैं जो मांग में इजाफा करेंगे। इन सबका इंडिगो को अच्छा फायदा मिलेगा। इस कारण ब्रोकरेज इसे लेकर काफी उत्साहित है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया है।

    त्रिपुरा में होटल शुरू करेगी Lemon Tree Hotels, खुलासे पर उछले शेयर

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।