IndiGo, SpiceJet के शेयर 3% तक फिसले, लगातार दूसरे महीने ATF की कीमत बढ़ने से तगड़ा झटका

SpiceJet के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। एक साल में कीमत 72 प्रतिशत लुढ़की है। इंडिगो की बात करें तो इसका शेयर 3 महीनों में 14 प्रतिशत उछला है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। ATF की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ATF की कीमत में मंगलवार को 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू एयरलाइंस इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयरों को 1 सितंबर को झटका लगा। कीमतें 3 प्रतिशत तक फिसलीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (ATF) की कीमत में मंगलवार को 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए ATF की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर या 5.46 प्रतिशत बढ़ाकर 121.28 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर BSE पर 3 प्रतिशत तक लुढ़ककर 5,042.15 रुपये के लो तक गया। स्पाइसजेट का शेयर 2 प्रतिशत तक टूटकर 10.10 रुपये के लो तक गया। शेयर में आई गिरावट के बाद इंडिगो का मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपये और स्पाइसजेट का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये हो गया है।

SpiceJet का शेयर एक साल में 72 प्रतिशत कमजोर


स्पाइसजेट के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 2 सप्ताह में 9 प्रतिशत, 3 महीने में 18 प्रतिशत और 6 महीनों में 37 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं एक साल में कीमत 72 प्रतिशत लुढ़की है। इंडिगो की बात करें तो इसका शेयर 3 महीनों में 14 प्रतिशत उछला है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

धमाकेदार GDP Growth पर Sensex में 468 प्वाइंट्स की रिकवरी, 5 वजहों से Nifty फिर 24100 के पार

अगस्त में भी महंगा हुआ था जेट फ्यूल

इससे पहले 1 अगस्त को ATF की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह जेट फ्यूल की कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में कीमतें मुंबई में 86,077.14 रुपये प्रति किलोलीटर, चेन्नई में 95,512.26 रुपये प्रति किलोलीटर और कोलकाता में 95,164.90 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ाई गई थीं।

विमानन कंपनियों की ऑपरेशनल कॉस्ट में ATF की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है। ATF की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। यह संशोधन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर होता है। स्थानीय टैक्स, जैसे वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) के कारण कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।