Get App

IndiGo, SpiceJet के शेयर 3% तक फिसले, लगातार दूसरे महीने ATF की कीमत बढ़ने से तगड़ा झटका

SpiceJet के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। एक साल में कीमत 72 प्रतिशत लुढ़की है। इंडिगो की बात करें तो इसका शेयर 3 महीनों में 14 प्रतिशत उछला है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। ATF की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 1:21 PM
IndiGo, SpiceJet के शेयर 3% तक फिसले, लगातार दूसरे महीने ATF की कीमत बढ़ने से तगड़ा झटका
ATF की कीमत में मंगलवार को 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू एयरलाइंस इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयरों को 1 सितंबर को झटका लगा। कीमतें 3 प्रतिशत तक फिसलीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (ATF) की कीमत में मंगलवार को 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए ATF की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर या 5.46 प्रतिशत बढ़ाकर 121.28 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर BSE पर 3 प्रतिशत तक लुढ़ककर 5,042.15 रुपये के लो तक गया। स्पाइसजेट का शेयर 2 प्रतिशत तक टूटकर 10.10 रुपये के लो तक गया। शेयर में आई गिरावट के बाद इंडिगो का मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपये और स्पाइसजेट का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये हो गया है।

SpiceJet का शेयर एक साल में 72 प्रतिशत कमजोर

स्पाइसजेट के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 2 सप्ताह में 9 प्रतिशत, 3 महीने में 18 प्रतिशत और 6 महीनों में 37 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं एक साल में कीमत 72 प्रतिशत लुढ़की है। इंडिगो की बात करें तो इसका शेयर 3 महीनों में 14 प्रतिशत उछला है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें