सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल नेआज अपने बिग स्टॉक स्पॉटलाइट कुछ ऐसे शेयर बताए हैं जिन पर नजर रखकर आप जोरदार कमाई कर सकते हैं। इन शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक, TVS मोटर, इंडिगो, क्रॉम्पटन कंज्यूमर और एचडीएफसी एएमसी शामिल हैं। इससे पहले बाजार पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि बाजार के लिए आज का सबसे अहम संकेत ब्रेंट क्रूड में तेज गिरावट है। ब्रेंट क्रूड भारतीय बाजार के लिए सबसे अहम ग्लोबल संकेत है। अनुज की राय है कि 3-4 दिन इंडेक्स के बजाय शेयरों पर फोकस करें। बाजार में अच्छे मौके मौजूद हैं। आज OMCs,पेंट और इंटरग्लोब पर फोकस करें।
