Index trading: निफ्टी में अब समय नई खरीदारी का बिलकुल नहीं, गिरावट का करें इंतजार

अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी का 10 DEMA 22475 पर और 20 DEMA 22408 पर है। FIIs अब नेट लॉन्ग हैं। बुधवार को 62,000 नेट लॉन्ग सौदे जुड़े हैं। पुट-कॉल रेश्यो भी छोटी अवधि के शिखर के बेहद पास है। अब समय नई खरीदारी का बिलकुल नहीं है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
अनुज की राय है कि आज का सबसे अहम संकेत ब्रेंट क्रूड में तेज गिरावट है। ब्रेंट क्रूड भारतीय बाजार के लिए सबसे अहम ग्लोबल संकेत है। 3-4 दिन इंडेक्स के बजाय शेयरों पर फोकस करें, वहां अच्छे मौके मौजूद हैं

Index trading : बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में एक दौर की तेजी हो चुकी है। इब निफ्टी में 2-3 दिन कंसोलिडेशन संभव है। निफ्टी अब 10 और 20 DEMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी का 10 DEMA 22475 पर और 20 DEMA 22408 पर है। FIIs अब नेट लॉन्ग हैं। बुधवार को 62,000 नेट लॉन्ग सौदे जुड़े हैं। पुट-कॉल रेश्यो भी छोटी अवधि के शिखर के बेहद पास है। अब समय नई खरीदारी का बिलकुल नहीं है। नई खरीदारी के लिए गिरावट का इंतजार करें। नई खरीदारी के लिए 22,450-22,500 का जोन बेहतरीन रहेगा।

बाजार के लिए यहां से संकेत

US फेड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बाजार अब इस साल कई रेट कट की उम्मीद नहीं कर रहा है। पॉवेल के स्टेटमेंट में इस साल दरों में तेज कटौती गाइंडेंस की लाइन हटा दी गई है। आज का सबसे अहम संकेत ब्रेंट क्रूड में तेज गिरावट है। ब्रेंट क्रूड भारतीय बाजार के लिए सबसे अहम ग्लोबल संकेत है। 3-4 दिन इंडेक्स के बजाय शेयरों पर फोकस करें, वहां अच्छे मौके मौजूद हैं। आज OMCs,पेंट और इंटरग्लोब पर फोकस करें। अब मंगलवार के हाई या फिर 22,450-22,500 पर ही निफ्टी लॉन्ग करें।


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,450-22,500 (ऑप्शन जोन, 10 DEMA) पर है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 (चार्ट के मुताबिक, 20 DEMA) पर नजर आ रहा है। निफ्टी में खरीदारी का जोन: 22,450-22,500 दिख रहा है। वहीं, स्टॉपलॉस 22,350 के आसपास रखने की सलाह होगी। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,650-22,713 (ऑप्शन जोन) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,783 (ऑलटाइम हाई) पर है। 22,650-22,700 फेल हुआ तो बेचें। स्टॉपलॉस 22,750 के आसपास रखें। बिकवाली का ट्रेड सिर्फ और सिर्फ डे ट्रेडर्स के लिए होगा।

कोटक बैंक पर चला आरबीआई का चाबुक, बैंकिंग शेयरों में निवेशक क्या करें?

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज की रणनीति पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि कोटक बैंक एक बार फिर निफ्टी बैंक को चोट पहुंचाएगा। देखना होगा कि नुकसान की भरपाई दूसरे शेयर कैसे करते हैं। एक्सिस, ICICI, SBI और फेडरल बैंक चल सकते हैं। कुल मिलाकर निफ्टी बैंक काफी मजबूत इंडेक्स है। छोटी अवधि में निफ्टी बैंक काफी ओवरबॉट है। निफ्टी बैंक का 10 DEMA 48526 और 20 DEMA 48162 पर है। स्क्रीन पर निफ्टी बैंक की चाल को देखें और फिर फैसला लें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।