Indo-MIM के शेयरों की 30 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्टिंग जबरदस्त रही। BSE पर शेयर लगभग 45 प्रतिशत के शानदार प्रीमियम के साथ 703 रुपये पर और NSE पर 44 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 700 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 5.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 741.80 रुपये और NSE पर करीब 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 741.75 रुपये पर बंद हुआ। फाइनल IPO प्राइस 485 रुपये था।
