Big Stock Today: 27 अगस्त को निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। इस बीच ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल रहे है। वहीं एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है ऐसे में आज भारतीय बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हो सकती है। हालांकि अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज है जबकि निफ्टी और शेयरों की मंथली एक्सपायरी कल है। ऐसे में लॉन्ग रहें, हर गिरावट का इस्तेमाल पोजीशन जोड़ने में करें। निफ्टी में SL को बढ़ाकर 24,850 पर लाएं। निफ्टी 25,138 के ऊपर 25,250 तक का तेज मूव दिखेगा। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
