इंडसइंड बैंक के डिपॉजिट्स में 15% का उछाल, फेडरल और बंधन बैंक के डिपॉजिट्स में भी हुई बढ़त

दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के एडवांसेज सालाना आधार पर 13 फीसदी और तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 3.57 लाख करोड़ रुपये पर रहे हैं। फेडरल बैंक के एडवांसेज सालाना आधार पर 19.3 फीसदी और तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये पर रहे हैं

अपडेटेड Oct 07, 2024 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दूसरी तिमाही में बंधन बैंक के रिटेल डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 4.9 फीसदी और सालाना आधार पर 16.4 फीसदी बढ़कर 96,603 करोड़ रुपए पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक का बल्क डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 11.7 फीसदी और सालाना आधार पर 57.8 फीसदी बढ़कर 45,908 करोड़ रुपए पर रहा है

डिपॉजिट और मार्जिंन पर दबाव के संकट से जूझ रहे बैंकिंग सेक्टर से कुछ अच्छे संकेत दिख रहे हैं। दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के अपडेट अच्छे रहे हैं। इस अवधि में बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 4 लाख करोड़ रुपए के पार चले गए हैं। बैंक के Advances में भी 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फेडरल बैंक के डिपॉजिट्स 15 फीसदी तो बंधन बैंक के डिपॉजिट्स 27 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं।

इंडसइंड बैंक का Q2 बिजनेस अपडेट

दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के एडवांसेज सालाना आधार पर 13 फीसदी और तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 3.57 लाख करोड़ रुपये पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक का कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 15 फीसदी और तिमाही आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 4.13 लाख करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह इस अवधि में बैंक का CASA अनुपात सालाना आधार पर 39.4 फीसदी के मुकाबले 35.9 फीसदी पर रहा है। वहीं, तिमाही आधार पर ये 36.7 फीसदी के मुकाबले 35.9 फीसदी पर रहा है।


फेडरल बैंक का दूसरी तिमाही बिजनेस अपडेट

दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक के एडवांसेज सालाना आधार पर 19.3 फीसदी और तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक का कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 15.6 फीसदी और तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी बढ़कर 2.69 लाख करोड़ रुपये पर रहा है। दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का CASA सालाना आधार पर 11.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी बढ़कर 80,923 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह इस अवधि में बैंक का CASA अनुपात सालाना आधार पर 31.17 फीसदी के मुकाबले 30.07 फीसदी पर रहा है। वहीं, तिमाही आधार पर ये 31.17 फीसदी के मुकाबले 29.27 फीसदी पर रहा है।

बंधन बैंक के दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट

बंधन बैंक के दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट पर नजर डालें तो इस अवधि में बैंक कें लोन और एडवांसेस तीमाही आधार 4 फीसदी बढ़कर कर और सालाना आधार पर 21.4 फीसदी बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपए पर रहे हैं। दूसरी तिमाही में बंधन बैंक का डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 7 फीसदी और सालाना आधार पर 27.2 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपए पर रहा है। दूसरी तिमाही में बैंक का CASA डिपॉजिट्स तिमाही आधाह पर 6.4 फीसदी और सालाना आधार पर 9.5 फीसदी बढ़कर 47,284 करोड़ रुपए पर रहा है।

दूसरी तिमाही में बंधन बैंक के रिटेल डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 4.9 फीसदी और सालाना आधार पर 16.4 फीसदी बढ़कर 96,603 करोड़ रुपए पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक का बल्क डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 11.7 फीसदी और सालाना आधार पर 57.8 फीसदी बढ़कर 45,908 करोड़ रुपए पर रहा है। दूसरी तिमाही में बंधन बैंक का CASA रेश्यो तिमाही आधार पर 33.4 फीसदी से घटकर 33.2 फीसदी पर और सालाना आधार पर 38.5 फीसदी से घटकर 33.2 फीसदी पर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा Q2 अपडेट

दूसरी तमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा करा ग्लोबल बिजनेस 10.23 फीसदी बढ़कर 25.06 लाख करोड़ रुपए पर और ग्लोबल डिपॉजिट्स 9.11 फीसदी बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, घरेलू डिपॉजिट्स 7.1 फीसदी बढ़कर 11.50 लाख करोड़ रुपए पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक के ग्लोबल एडवांसेस 11.6 फीसदी बढ़कर 11.43 लाख करोड़ रुपए पर और घरेलू एडवांसेस 12.5 फीसदी बढ़कर 9.39 लाख करोड़ रुपए पर रहे हैं। दूसरी तिमाही में बैंक के घरेलू रिटेल एडवांसेस 19.95 फीसदी बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए पर रहे हैं।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

साउथ इंडियन बैंक Q2 कारोबारी अपडेट

दूसरी तमाही में साउथ इंडियन बैंक के ग्रॉस एडवांसेज 74,947 करोड़ रुपए से 13 फीसदी बढ़कर 84,741 करोड़ रुपए पर रहे हैं। इस अवधि में बैंक की कुल डिपॉजिट 97,085 करोड़ रुपए से 8.6 फीसदी बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपए और CASA31100 करोड़ रुपए से 8 फीसदी बढ़कर 33,583 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, CASA रेश्यो 30.03 फीसदी से बढ़कर 31.85 फीसदी पर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।