बाजार में आज भी कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के ऊपर टिका है। बैंक निफ्टी आज निफ्टी के मुकाबले कहीं बेहतर परफॉर्म कर रहा है। निफ्टी पर आज पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। 18100 की पुट में आज सबसे ज्यादा नई पोजीशन जुड़ी है। वहीं सबसे ज्यादा पुट OI 18000 पर है। वहीं 18150 और 18200 पर अच्छी कॉल राइटिंग है। कॉल और पुट के आंकड़ों से बाजार के एक छोटे दायरे में ही रहने के संकेत दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी पर भी पुट राइटर्स ज्यादा एग्रेसिव नजर आये। 42500 के कॉल राइटर्स ने अपनी पोजिशन काटनी शुरू कर दी। अब वो 43000 के स्तर पर आ गये हैं। वहीं 42500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग है। 43000 के स्तर पर भी पुट राइटर्स एक्टिव हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। राजेश ने शानदार कॉल्स के साथ कमाई वाला सस्ता ऑप्शन भी दिया
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की बाजार पर राय
राजेश पालवीय ने कहा कि आज के पुट राइटर्स और कॉल राइटर्स के आंकड़ों के मुताबिक कल की वीकली एक्सपायरी के लिए बाजार रेंज बाउंड ही कारोबार करता हुआ नजर आयेगा। निफ्टी में 18200 से 18250 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। लिहाजा हमारी बाय ऑन डिप्स की रणनीति होगी। इसमें 18050 के स्टॉपलॉस के साथ डिप पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
वायदा के स्टॉक्स में कमाई होगी शानदार
Titan Future : खरीदें - 2583 रुपये, लक्ष्य- 2660 रुपये, स्टॉपलॉस - 2525 रुपये
RBL Bank Future : खरीदें - 169 रुपये, लक्ष्य- 178 से 184 रुपये, स्टॉपलॉस - 163 रुपये
Ultratech Cement Future : खरीदें - 7118 रुपये, लक्ष्य- 7250 से 7300 रुपये, स्टॉपलॉस - 7040 रुपये
राजेश पालवीय का कमाई वाला सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
राजेश पालवीय ने आज तगड़ी कमाई के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंडसइंड बैंक के कॉल में उन्हें कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली कॉल में पैसा बनेगा। इसकी 1260 के स्ट्राइक वाली कॉल 33 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 45 से 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )