Sensex-Nifty closes green: अमेरिका में खुदरा महंगाई बढ़ने की अनुमान से सुस्त रफ्तार ने वैश्विक मार्केट में रौनक बिखेर दी। एशियाई बाजारों में खरीदारी के माहौल के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स 550 प्वाइंट्स से ज्यादा उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24200 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट को सपोर्ट मिला लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में रौनक थोड़ी अधिक रही। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से कम मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवाइज मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की। निफ्टी मेटल 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही। निफ्टी एफएमसीजी भी आधे फीसदी के करीब कमजोर हुआ। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक में करीब 1% की तेजी आई। इस मिले-जुले माहौल में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक की तेजी आई है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 130.49 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 77,185.43 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 26.45 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 24,078.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 591.33 प्वाइंट्स उछलकर 77,646.27 और निफ्टी 168.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,220.35 तक पहुंचा था।
₹2.15 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,79,03,407.332 करोड़ था। आज यानी 15 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,82,40,261.45 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹2,15,254.658 करोड़ का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 18 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज जोमैटो की एटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज पावरग्रिड, एलएंडटी और टाटा स्टील में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
120 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4442 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2297 शेयर आज मजबूत हुए तो 1974 में गिरावट रही जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 120 शेयर एक साल के हाई और 71 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।