Get App

IndusInd Bank Share: एमके ग्लोबल ने रेटिंग की अपग्रेड, स्टॉक में 17% अपसाइड की है जता रहा उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश

IndusInd Bank Share: एमके ने अपने नोट में कहा कि इंडसइंड बैंक पहले ही प्रॉफिटेबिलिटी पर लौट आया है और अब बड़े बैंकिंग सिस्टम के हिसाब से क्रेडिट ग्रोथ के लिए गाइड कर रहा है, जिसमें मैनेजमेंट FY27 तक लगभग 1% का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) टारगेट कर रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 3:07 PM
IndusInd Bank Share: एमके ग्लोबल ने रेटिंग की अपग्रेड, स्टॉक में 17% अपसाइड की है जता रहा उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश
एमके को उम्मीद है कि FY28-29 में बैंक का RoA और बेहतर होकर लगभग 1.3–1.5% हो जाएगा, जिसे बेहतर बैलेंस शीट पोजिशनिंग और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी से सपोर्ट मिलेगा

IndusInd Bank Share  Price: ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank ) की रेटिंग को अपग्रेड करते हुए 'REDUCE ' से 'Buy' कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस में भी बढ़ोतरी की है । एमके ने बैंक का टारगेट प्राइस ₹800 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति शेयर कर दिया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 17% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि नए मैनेजमेंट के स्ट्रक्चरल गैप को दूर करने और गवर्नेंस को बेहतर बनाने की कोशिशों पर भरोसा बढ़ रहा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक ने अपने एसेट-लायबिलिटी मिक्स को रीओरिएंट करने और इंटरनल प्रोसेस को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही अर्निंग्स क्वालिटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक साफ कदम उठाया है।

एमके ने अपने नोट में कहा कि इंडसइंड बैंक पहले ही प्रॉफिटेबिलिटी पर लौट आया है और अब बड़े बैंकिंग सिस्टम के हिसाब से क्रेडिट ग्रोथ के लिए गाइड कर रहा है, जिसमें मैनेजमेंट FY27 तक लगभग 1% का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) टारगेट कर रहा है। एमके को उम्मीद है कि FY28-29 में बैंक का RoA और बेहतर होकर लगभग 1.3–1.5% हो जाएगा, जिसे बेहतर बैलेंस शीट पोजिशनिंग और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी से सपोर्ट मिलेगा।

हालांकि बैंक ने प्री-टैक्स बेसिस पर लोन पर 1.5–1.7% तक के ट्रांजिशनल एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) इम्पैक्ट का गाइडेंस दिया है। एमके ने कहा कि इससे प्रॉफिट और लॉस अकाउंट को कोई खास नुकसान होने की संभावना नहीं है। हालांकि, ब्रोकरेज ने चेतावनी दी कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन पहले के पीक लेवल पर वापस नहीं आ सकते हैं, भले ही कमाई की ओवरऑल क्वालिटी में सुधार होने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें