9 अक्टूबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। कई शहरों में भाव बढ़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के मुताबिक, दिसंबर में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.3 प्रतिशत तक उछला और 151650 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई तक गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़ी थी। इसकी वजह रही- फेस्टिव सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ओर से मांग बढ़ना। त्योहारों से पहले ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद में विक्रेता आमतौर पर कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं।
