IndusInd Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर लेंडर इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आने, एसेट क्वालिटी में सुधार और प्रोविजन्स में कमी ने इसके शेयरों में जोश भरा। हालांकि NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) पर दबाव अहम चिंता बना हुआ है जिसने शेयरों की अधिकतर तेजी खा ली। फिलहाल बीएसई पर यह 0.98% की बढ़त के साथ ₹843.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.33% उछलकर ₹854.45 तक पहुंचा था। एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो 30 मार्च 2026 को बीएसई पर एक साल के निचले स्तर ₹750.45 से चार ही महीने में 43.62% उछलकर 22 जुलाई 2026 को एक साल के हाई ₹1077.80 पर पहुंच गया।े
