Get App

मेटल शेयरों पर इनफ्लेशन, इंटरेस्ट रेट्स और एक्सपोर्ट ड्यूटी की मार, जानिए आगे कैसी रहेगी तस्वीर

यूक्रेन क्राइसिस के चलते मेटल स्टॉक्स में तेजी आई थी। अप्रैल की शुरुआत में प्राइसेज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। उसके बाद से प्राइसेज दबाव में दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2022 पर 4:41 PM
मेटल शेयरों पर इनफ्लेशन, इंटरेस्ट रेट्स और एक्सपोर्ट ड्यूटी की मार, जानिए आगे कैसी रहेगी तस्वीर
निफ्टी मेटल इंडेक्स 6,825 अंक के अपने 52 हफ्ते के हाई से 34 फीसदी गिर चुका है।

मेटल कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 6,825 अंक के अपने 52 हफ्ते के हाई से 34 फीसदी गिर चुका है। यह 2021 के बाद से अपने सबसे लो लेवल के करीब पहुंच गया है। इस साल BSE मेटल इंडेक्स में भी 19 फीसदी गिरावट आई है।

यूक्रेन क्राइसिस के चलते मेटल स्टॉक्स में तेजी आई थी। अप्रैल की शुरुआत में प्राइसेज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। उसके बाद से प्राइसेज दबाव में दिख रहे हैं। कोरोना के मामले फिर से बढ़ने और चीन में सुस्ती इसकी वजहें हैं।

यह भी पढ़ें : Sovereign Gold Bond इश्यू आज खुल गया, जानिए कैसे करें निवेश

ग्रीन पोर्टफोलियो के फाउंडर दिवम शर्मा ने कहा, "मेटल इंडेक्स में गिरावट की वजह इनफ्लेशन को काबू में करने की कोशिशें हैं। इंडिया और दूसरे देशों में केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा रहे हैं।" ज्यादा गिरावट स्टील जैसे फेरस मेटल कंपनियों के शेयरों में दिखी है। इसकी वजह इंडिया से एक्सपोर्ट पर लगी एक्सपोर्ट ड्यूटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें