Get App

Infosys का एडीआर 5 फीसदी फिसला, क्या 24 अप्रैल को भारत में भी गिरेगा इंफोसिस का शेयर?

इंफोसिस ने 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। इसमें कंपनी के बैंकिंग, एनर्जी और कम्युनिकेशन जैसे प्रमुख सेगमेंट्स में स्ट्रॉन्ग डिमांड का हाथ है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 7:53 PM
Infosys का एडीआर 5 फीसदी फिसला, क्या 24 अप्रैल को भारत में भी गिरेगा इंफोसिस का शेयर?
इंफोसिस का शेयर 23 अप्रैल को करीब 3 फीसदी गिरकर 1,231 रुपये पर बंद हुआ।

इंफोसिस के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) में 23 अप्रैल को बड़ी गिरावट दिखी। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। इसमें कंपनी के बैंकिंग, एनर्जी और कम्युनिकेशन जैसे प्रमुख सेगमेंट्स में स्ट्रॉन्ग डिमांड का हाथ है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13.4 फीसदी बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये रहा। एनालिस्ट्स ने रेवेन्यू 46,030 करोड़ रहने का अनुमान जताया था।

FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 1.5-3.5 फीसदी रहने का अनुमान

इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ 1.5-3.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्मों ने 2 से 4 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया था। FY27 के इस गाइडेंस से यह संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में कंपनी डिमांड इनवायरमेंट को लेकर सावधानी बरत रही है। एडीआर में बड़ी गिरावट की यह वजह हो सकती है।

24 अप्रैल को इंफोसिस के शेयरों पर दिखेगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें