Get App

Infosys Share: इंफोसिस के शेयरों में कल 19 जुलाई को आएगी तेजी? तिमाही नतीजों के बाद न्यूयॉर्क में 4% बढ़ा ADRs का भाव

Infosys Share Price: अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड इंफोसिस के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट्स (ADRs) का भाव 18 जुलाई में प्री-ओपन मार्केट में 3 फीसदी से अधिक बढ़ गया। इंफोसिस के ADRs में यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई है। कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों से भी बेहतर रहे हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 6:14 PM
Infosys Share: इंफोसिस के शेयरों में कल 19 जुलाई को आएगी तेजी? तिमाही नतीजों के बाद न्यूयॉर्क में 4% बढ़ा ADRs का भाव
Infosys Share Price: इंफोसिस का जून तिमाही मे शुद्ध मुनाफा 7.1% बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा

Infosys Share Price: अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड इंफोसिस के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट्स (ADRs) का भाव 18 जुलाई में प्री-ओपन मार्केट में 4 फीसदी से अधिक बढ़ गया। इंफोसिस के ADRs में यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई है। कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों से भी बेहतर रहे हैं और फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की। बता दें कि इंफोसिस के ADRs, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं।

न्यूयॉर्क के समयानुसार सुबह 7 बजे, इंफोसिस के ADR शेयर 4 प्रतिशत बढ़कर 21.4 डॉलर प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। इससे यह अनुमान लगाए जा रहे हैं शुक्रवार 19 जुलाई को भारत में भी इंफोसिस के शेयर हरे निशान में कारोबार कर सकते हैं।

इससे पहले इंफोसिस ने गुरुवार 18 जुलाई को अपने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे भी जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 7.1 फीसदी बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान 3.6 फीसदी उछलकर 38,850 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इंफोसिस के नतीजे बाजार के अनुमानों से अच्छे रहे। मनीकंट्रोल ने 10 ब्रोकरेज के बीच इसे लेकर पोल किया था, उसमें अनुमान लगाया गया था कि इसका मुनाफा 5.1 फीसदी उछलकर 6,248 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 38,850 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें