Top Bullish Stocks: खरीदें या बेचें, जानिए आज किन स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स को हैं डबल भरोसा

Top Bullish Stocks: बाजार में लगातार 7वें दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23400 के करीब पहुंचा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाजार में लगातार 7वें दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23400 के करीब पहुंचा है।

Top Bullish Stocks: बाजार में लगातार 7वें दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23400 के करीब पहुंचा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में दबाव ज्यादा रहा। डर का इंडेक्स INDIA VIX 5% से ज्यादा उछला है। इस बीच गैस कंपनियां आज का ACCIDENT OF THE DAY बनी । MGL 15% तो IGL में 18% की भारी गिरावट देखने को मिली। साथ ही गुजरात गैस में भी 6% का दबाव रहा। अदाणी टोटल गैस भी 3% नीचे आया। APM गैस आवंटन में 20% तक कटौती से सिटी गैस कंपनियों की हालत खस्ता है। बाजार को हीरो मोटो के नतीजे पसंद आए। शेयर 4% उछला है। वहीं मुथूट फाइनेंस और CROMPTON भी रिजल्ट के बाद 6% चढ़े है। ग्रासिम में भी हल्की रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद होनासा में 20% का लोअर सर्किट लगा। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Lupin: प्रकाश गाबा Lupin के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2025 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2000/1980 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


मानस जयसवाल की पसंद

Bata India (Fut)-मानस जयसवाल Bata India के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1331 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1255 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा

राजेश सातपुते की टॉप पिक्स

TCS (Fut)- राजेश सातपुते TCS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4100 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4200/4250 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की टॉप पिक्स

Hero MotoCorp (Fut)- रचना वैद्य Hero MotoCorp के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4580 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4750/4950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सच्चिदानंद उत्तेकर की टॉप पिक्स

IGL (Fut)- राजेश सातपुते IGL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 396 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 418/419 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की टॉप पिक्स

MCX- आशीष बहेती MCX के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6030 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5850/5800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।