Get App

Dividend Stock: Infosys दे रही है ₹26 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर; शेयर एक महीने में 20% चढ़ा

Dividend Stock: इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये का अंतरिम और 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी का मार्केट कैप 4.79 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। सितंबर 2026 तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singhअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 12:11 PM
Dividend Stock: Infosys दे रही है ₹26 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर; शेयर एक महीने में 20% चढ़ा
Infosys के अंतरिम डिविडेंड के लिए पेआउट डेट 11 नंवबर है।

IT कंपनी इंफोसिस के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड की घोषणा कंपनी ने हाल ही में जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ की थी। अंतरिम डिविडेंड के लिए पेआउट डेट 11 नंवबर है।

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये का अंतरिम और 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 13.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर 2026 तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में मुनाफा 7,364 करोड़ रुपये था। मार्जिन 21 प्रतिशत पर स्थिर रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10.2 प्रतिशत बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 44,490 करोड़ रुपये था। साल के बाकी बचे समय के लिए इंफोसिस ने रेवेन्यू गाइडेंस को पहले के 1.5-3 प्रतिशत से घटाकर 1-2 प्रतिशत कर दिया है।

Infosys का शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें