Top F&O Calls: बाजार में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में अशोक लीलैंड, दीपक नाइट्राइट, पेट्रोनेट एलएनजी, एबी फैशन एंड रिटेल और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एस्ट्रल, इंडिया सीमेंट्स, आईजीएल, एसआरएफ और वोल्टाज के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आरबीएल बैंक, आरईसी, फेडरल बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पीएफसी, इप्का लैब्स, एल्केम लैब, भेल और एनएमडीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
