Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, शरद मिश्रा के सुझाये 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys पर sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने 1820 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इप्का लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू, एचडीएफसी लाइफ, लॉरस लैब्स और एसबीआई लाइफ के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मैक्स फाइनेंशियल, अरबिंदो फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस, पीएनबी और सन टीवी के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमफैसिस, एमसीएक्स, ग्लेनमार्क फार्मा, आईईएक्स, कोफोर्ज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एलएंडटी टेक सर्विसेस, बिड़लासॉफ्ट, पिरामल एंटरप्राइजेज, पीवीआर आयनॉक्स और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर नजर आये।


    सुप्राजीत इंजीनियरिंग, बोरोसिल, हिंदुस्तान जिंक और ओला इलेक्ट्रिक में आज जोरदार एक्शन, जानें क्या है वजह

    sharadmishra.com के शरद मिश्रा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Tech Mahindra Future : खरीदें - 1566 रुपये, टारगेट - 1570/1590 रुपये, स्टॉपलॉस - 1550 रुपये

    TCS Future : खरीदें - 4409 रुपये, टारगेट - 4500/4640 रुपये, स्टॉपलॉस - 4390 रुपये

    Siemens Future : खरीदें - 7182 रुपये, टारगेट - 7390/7650 रुपये, स्टॉपलॉस - 7150 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Infosys

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने कहा कि उन्होंने Infosys पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Infosys की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1820 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शरद मिश्रा ने कहा कि इसमें 42.50 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 40/44 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः M oneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।